चित्रकूट मंडल में मुख्यमंत्री 229 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

chief-minister-will-lay-foundation-stone-and-inaugurate-229-projects-in-chitrakoot-division
chief-minister-will-lay-foundation-stone-and-inaugurate-229-projects-in-chitrakoot-division

बांदा, 09 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड भ्रमण के दौरान बांदा सहित चित्रकूट मंडल के तीन जनपदों का भ्रमण करेंगे और मंडल की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने 30 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री 229 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाना है। बांदा में 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और 27 योजनाओं का शिलान्यास होना है। इसी तरह हमीरपुर जनपद में 81 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा, इनमें 61 लोकार्पण और 20 शिलान्यास शामिल है। इसी तरह महोबा में 77 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, चित्रकूट में 27 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होगा। इस तरह मंडल में कुल 168 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा, इनकी लागत 73055.07 लाख है। जबकि 61 शिलान्यास किए जाएंगे इनमें 19335.53 लाख लागत आएगी। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in