chief-minister-expressed-deep-condolences-over-the-loss-of-life-in-bhadohi-and-mahoba
chief-minister-expressed-deep-condolences-over-the-loss-of-life-in-bhadohi-and-mahoba

मुख्यमंत्री ने भदोही और महोबा में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

-कन्नौज व जालौन में आग लगने की दुर्घटनाओं का भी लिया संज्ञान - प्रभावितों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने के लिये जिलाधिकारियों को दिया निर्देश लखनऊ, 09 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद भदोही में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत तथा जनपद महोबा में कुएं की खुदाई के दौरान हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जनपद कन्नौज तथा जालौन में खेतों में आग लगने की दुर्घटनाओं का भी संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल प्रभावितों को अनुमन्य राहत राशि तथा हर सम्भव मदद उपलब्ध कराएं। हिन्दुस्थान समाचार/ पीएन द्विवेदी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in