chief-justice-inaugurates-alternative-dispute-resolution-kanpur-center
chief-justice-inaugurates-alternative-dispute-resolution-kanpur-center

मुख्य न्यायमूर्ति ने वैकल्पिक विवाद समाधान कानपुर केंद्र का किया ई-लोकार्पण

कानपुर, 08 अप्रैल (हि. स.)। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार नवनिर्मित वैकल्पिक विवाद समाधान (ए.डी.आर.) कानपुर केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। केन्द्र का शुभारंभ न्यायमूर्ति गोविंद माथुर, मुख्य न्यायाधीश, माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद/मुख्य संरक्षक, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश ने किया। इस दौरान न्यायमूर्ति संजय यादव, वरिष्ठ न्यायाधीश उच्च न्यायालय, इलाहाबाद/कार्यपालक अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश व न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी, प्रशासनिक न्यायाधीश, सत्र संम्भाग, कानपुर नगर की गरिमामयी उपस्थिति में लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में आर. पी. सिंह, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, कानपुर नगर, अन्य न्यायिक अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आर.पी. सिंह ने बताया कि, उक्त कार्यक्रम राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया था। ए.डी.आर केंद्र के निर्माण का उद्देश्य कचहरी से हटकर सुलह समझौता का वातावरण बनाया जाए। जिसमें सुलह समझौते/मिडिएशन के आधार पर वादों का निस्तारण कराया जाए जिससे कि न्यायालय पर अनावश्यक रूप से मुकदमों की भीड़ ना लगे। ए.डी.आर. भवन में स्थाई लोक अदालत और सचिव जिला की सेवा प्राधिकरण का कार्यालय संचालित होगा। मिडिएशन सेंटर अलग-अलग बनाए गए हैं जिसमें दो पक्षों को अलग-अलग बैठा कर मिडिएशन के माध्यम से समझौता कराया जा सके, इसका मुख्य उद्देश्य जिले की जनता को सस्ता, सुलभ और शीघ्र न्याय प्रदान करने के लिए और विवाद से बचने के लिए इस भवन का निर्माण किया गया है। इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऐश्वर्य प्रताप सिंह व प्रशासनिक अधिकारी में पुलिस कमिश्नर असिम अरुण, अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल मिश्रा उपस्थित रहें। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in