changes-in-the-weather-kept-the-cover-of-fog
changes-in-the-weather-kept-the-cover-of-fog

मौसम में हुआ बदलाव छाई रही कोहरे की चादर

कासगंज, 20 फरवरी (हि.स.)। मौसम में शनिवार को अचानक बदलाव आया भोर के साथ आसमान में कोहरे की चादर छाई रही। यह सिलसिला पूर्वाहन 11 बजे तक रहा। इसके बाद धूप निकली जनजीवन सामान्य हुआ। खेतों में खड़ी फसल के लिए कोहरा लाभदायक बताया जा रहा है। शनिवार को भोर के साथ कोहरा आसमान में छाया रहा। बीते 3 दिनों से लगातार गर्मी के मौसम जैसा माहौल हो गया था। लोगों ने अपने गर्म कपड़े भी अधिकांशत: सुरक्षित रख लिए थे, लेकिन कोहरे की चादर ने एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। फलस्वरूप कपड़ों को फिर से बाहर निकाला और ठंड से बचाव किया। पूर्वाहन 11 बजे तक आसमान में छाए कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ, लेकिन फसल के लिए कोहरा लाभदायक बताया जा रहा है। बिलराम कस्बे के निवासी किसान चोब सिंह के मुताबिक खेतों में जो गेहूं, सरसों, आदि की फसल लहलहा रही है। यह कोहरा फसल के लिए काफी लाभदायक है। दोपहर को निकली धूप के बाद जनजीवन सामान्य हुआ। बाजारों में भीड़ की रौनक देखने को मिली। लोग खरीददारी करते नजर आए। मौसम के मिजाज को देखते हुए। जानकार इंजीनियर अमित तिवारी का कहना है कि अभी होली तक मौसम बनता बिगड़ता रहेगा। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in