changed-winds-low-temperature-clear-sky
changed-winds-low-temperature-clear-sky

हवाओं की दिशाएं बदलने से घटा तापमान, साफ रहेगा आसमान

— जम्मू कश्मीर के आस—पास सक्रिय है पश्चिमी विक्षोभ कानपुर, 21 फरवरी (हि.स.)। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं में बदलाव हो गया और दक्षिण पश्चिम हवाओं के चलने से तापमान में घटोत्तरी हो गयी। वहीं जम्मू कश्मीर सहित पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से भी मौसम में बदलाव होगा। इससे संभावना है कि अभी आगामी दिनों में मौसम में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ आ रहा है, उसकी लोकेशन मौजूदा समय में उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर दिखाई दे रही है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू कश्मीर और आसपास के भागों के ऊपर बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भी एक-दो जगहों पर वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कोहरा छा सकता है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों पर भी हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी भागों से उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश तक बनी हुई है। वहीं केरल के से लेकर गुजरात तक अरब सागर में दूसरा ट्रफ सक्रिय है। इससे कानपुर सहित आस—पास के जनपदों में नमी की अधिकता बनी रहेगी। उत्तर पश्चिम हवा पर ब्रेक लग गया है, जबकि नमी की वजह से सुबह शाम ठंडक होगी। रविवार को अधिकतम तापमान 26.8, न्यूनतम 10.68 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिण पश्चिम हवाएं 2.3 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही है। अधिकतम आर्द्रता 88 फीसद और न्यूनतम आर्द्रता 38 फीसद रिकार्ड हुई। इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के व्लाक एवं जिला स्तर पर आसमान साफ रहने के आसार है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in