सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने चन्दन साहनी
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने चन्दन साहनी

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने चन्दन साहनी

मऊ, 30 जून (हि.स.)। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष चन्दन साहनी को बनाया गया। मंगलवार को बालनिकेतन मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय पर नये जिलाध्यक्ष का सपाईयों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में सपा के पदाधिकारियों और कार्य़कर्ताओं ने फूल की माला पहनाकर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नये जिलाध्यक्ष चन्दन साहनी का स्वागत किया। चन्दन साहनी छात्र राजनीति में सक्रिय भूमि अदा करते है। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोटन राम चौधरी ने चन्दन साहनी पर जनपद के पिछड़ों की लड़ाई लड़ने का जिम्मा सौंपा है। साथ ही भाजपा द्वारा पिछड़ों की अनदेखी को उजागर करने का जिम्मा दिया है। इस दौरान चन्दन साहनी ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने जो भरोसा हम पर जताया है। उनकी उम्मीद और भरोसे पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास किया जायेगा। साथ ही जनपद के पिछड़ा वर्ग को ये बताने का काम किया जायेगा कि भारतीय जनता पार्टी एक झुठ्ठी पार्टी है। उसके बहकावे में ना आये। हिन्दुस्थान समाचार/वेद मिश्रा/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in