सीबीएसई 10वीं परिणाम:यशस्वी व अभिषेक ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर बढ़ाया लखनऊ का मान
सीबीएसई 10वीं परिणाम:यशस्वी व अभिषेक ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर बढ़ाया लखनऊ का मान

सीबीएसई 10वीं परिणाम:यशस्वी व अभिषेक ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर बढ़ाया लखनऊ का मान

लखनऊ, 15 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से बारहवीं के नतीजों की तरह दसवीं के परिणामों को भी सरप्राइज देते हुए अचानक बुधवार को घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम आते ही लखनऊ के मेधावी भी झूम उठे। छात्राओं में लखनऊ पब्लिक स्कूल की यशस्वी चौधरी ने 98.4 प्रतिशत हासिल किया। वहीं, लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज की छात्रा सारा सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं शहर के रानी लक्ष्मीबाई (आरएलबी) मेमोरियल स्कूल के अभिषेक कुमार यादव ने 98.4 प्रतिशत हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। आयुषी अवस्थी,लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज वृंदावन शाखा और अनीशा मोटियानी, मिलेनियम स्कूल ने 97.6 प्रतिशत हासिल किए। वहीं दिव्या त्रिपाठी, आरएलबी विकास नगर सेक्टर-14 की 97.80 फीसद हासिल किए। जानकीपुरम निवासी डीपीएस के कबीर खान ने 92.2 प्रतिशत हासिल किए। आईआईटी करेंगे टॉपर अभिषेक, आइएएस बनने की चाह अपनी सफलता के बारे में आनंदेश्वर विहार कॉलोनी सराय से चिनहट निवासी अभिषेक यादव ने बताया कि अध्यापकों द्वारा पढ़ाये जाने वाले विषय को ध्यान से पढ़ता था, फिर घर आकर रिवीजन करता था। स्कूल से आने के बाद ट्यूशन जाता था। थोड़ी देर खेलने के बाद शाम को छह से आठ बजे तक पढ़ता था। फिर रात को खाना खाने के बाद दस बजे से दो घंटे पढ़ता था। मेरा सपना आइआइटी करना और आइएएस बनना है। एनसीआरटी की किताबों से थ्योरी तैयार करें अधिकतम सवाल इसमें से आते हैं। परिवार में पिता लल्लन यादव पीएसी में कांस्टेबल, मां गृहिणी और एक बड़ा भाई भी दसवीं में है। यशस्वी ने कहा, शुरु से करनी चाहिए बोर्ड परीक्षा की तैयारी यशस्वी चौधरी (लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी) ने बताया कि परीक्षा की शुरू से तैयारी करनी चाहिए। तैयारी के लिए परीक्षा नजदीक आने का इंतजार करना घातक होता है। यशस्वी ने बताया कि समय और घंटों से ज्यादा आप कितनी देर ध्यान और मन लगाकर पढ़ते हैं, यह मायने रखता है। किसी भी विषय में नंबर तो कम-ज्यादा होते रहते हैं। कभी रटकर पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। मुख्य बात है आपका उस विषय में ज्ञान कितना है। अगर विषयों को समझकर पढ़ा जाए तो भविष्य में भी वे आपको याद रहेंगे। मेरे पसंदीदा विषय मैथ्स और साइंस हैं। सोशल स्टडीज थोड़ा समझने वाला विषय है इसलिए इसमें समस्या आई थी। यशस्वी चौधरी ने बताया कि मेरी प्रेरणा और आदर्श मेरे पापा हैं। मुझे बैडमिंटन खेलना पसंद है। इंटर मैथ से करेगी सारा सारा सिंह (लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज) ने 10वीं में 98.2 फीसद अंक हासिल किए हैं। इसमें अंग्रेजी में सबसे अधिक 100 अंक मिले। हिंदी, मैथ में 99 अंक व आइटी में 97 अंक अर्जित किए। वहीं इंटर मैथ से करेंगी। भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करने का लक्ष्य है। सारा मूल निवासी बनारस की हैं। लखनऊ में वह कक्षा 6 से पढ़ाई कर रही हैं। मम्मी डॉ कंचन सिंह भी चिकित्सक हैं। सारा के पापा डॉ आभास सिंह बांदा मेडिकल कॉलेज में हैं। सारा के मुताबिक, वह इंटर मैथ (पीसीएम ग्रुप)से करेंगी। भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक्सपर्ट बनना है। सारा ने सफलता का श्रेय अपनी शिक्षकों व अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि विषयों को अलग-अलग किताबों से पढ़ने के बजाए एक पुस्तक पर फोकस करें। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in