case-filed-against-those-who-collected-donations-for-fake-receipts-of-shri-ram-temple
case-filed-against-those-who-collected-donations-for-fake-receipts-of-shri-ram-temple

श्रीराम मंदिर निर्माण की फर्जी रसीदें लेकर चंदा वसूलने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा

- विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता ने शिकायत कर दर्ज कराया मुकदमा कानपुर, 11 फरवरी (हि.स.)। जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए विहिप निधि समर्पण अभियान चला रहा है। अभियान में राम भक्त बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इस बीच कुछ लोग आस्था के नाम पर फर्जीवाड़ा भी शुरु कर दिये और फर्जी रसीद छपवाकर चंदा वसूल कर रहे हैं। ऐसे दो लोगों के खिलाफ बर्रा पुलिस ने विहिप कार्यकर्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण को लेकर फर्जीवाड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कानपुर शहर में राम जन्मभूमि निर्माण के नाम पर फर्जी रसीदें छपवा कर चंदा वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के कहने पर मुकदमा दर्ज करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी रसीद देकर कुछ लोगों से राम मंदिर निर्माण के नाम पर धनराशि वसूल ली है। राम जन्मभूमि पर बनाए जा रहे भव्य राम मंदिर को लेकर हर तरफ उत्साह है। ऐसे में कुछ लोग इस अवसर को ठगी का सुनहरा अवसर मानकर लोगों की आस्था से खेलने का काम कर रहे हैं। बर्रा थाना क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता रवि प्रताप सिंह द्वारा शिकायत दर्ज कराई है कि शहर में कुछ लोग श्री राम जन्मभूमि निर्माण के लिए फर्जी रसीदें छपवा कर लोगों से चंदा वसूली कर रहे हैं। दो लोगों के खिलाफ बर्रा थाने में नामजद मुकदमा भी कर दिया गया है। पुलिस ने एक नामजद व्यक्ति चंद्रप्रकाश त्रिपाठी से इस बाबत पूछताछ की है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। सीओ विकास पाण्डेय ने बताया कि आरोपियों के पास से कई फर्जी रशीद बरामद हुई हैं। फिलहाल आरोपी से शुरुआती पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस खेल में कौन-कौन लोग शामिल हैं और अब तक कितने लोगों से चंदे के नाम पर ठगी कर चुके हैं। इसकी जांच पुलिस कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in