car-of-devotees-returning-after-taking-bath-in-ganga-overturned-nine-injured
car-of-devotees-returning-after-taking-bath-in-ganga-overturned-nine-injured

गंगा स्नान कर लौटे रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी,नौ घायल

बांदा, 27 फरवरी (हि.स.)। चित्रकूट धाम मंडल मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर दूर अतर्रा रोड पर रेउना गांव में शनिवार दोपहर प्रयागराज से वापस लौट रही एक कार पलट गई। हादसे में कार चालक समेत 09 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल से गुजरी 108 एम्बुलेंस सेवा से मदद की गुहार लगाई तो कर्मचारियों ने यह कहकर घायलों को अस्पताल ले जाने से मना किया कि पहले आदेश दिलाओ तभी हम घायलों को ले जाएंगे। सोमवार दोपहर लगभग 02 बजे रेवना गांव में एक कार पलट गई, जिसमें चालक रामचरण, बन्धु, सावित्री मिश्रा, रामकुमारी, कमलेश मिश्रा, चंद्रभान, ब्रजबिहारी तिवारी, जमुना देवी, सरोज यादव, घायल हो गए। वाहन में फंसे घायलों को राहगीर बाहर निकाल रहे थे, तभी वहां से गुजरी 02 एम्बुलेंस से मदद की गुहार लगाई। इस पर चालकों ने घायलों को से कहा कि 108 नम्बर पर फोन करिए, आदेश मिलने पर ले जाएंगे। इसके बाद आधे घंटे के समय बीत जाने के बाद सूचना देने पर एम्बुलेंस आई और सभी घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। इधर एम्बुलेंस कर्मियों की इस व्यवहार से लोगों में आक्रोश दिखा। घायल सभी मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले हैं। माघीपुर्णिमा के अवसर पर आज सभी लोग कार से गंगा स्नान के लिए प्रयागराज गये थे। रेउना के पास मोटर साइकिल सवार को बचाने की वजह से यह हादसा हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in