Cabinet Minister Swami Prasad Maurya Birth Day MLA Celebrates Workers, Cut Cake
Cabinet Minister Swami Prasad Maurya Birth Day MLA Celebrates Workers, Cut Cake

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या जन्म दिवस विधायक ने मजदूरों के साथ मनाया, केक काटा

बांदा, 02 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रम एवं सेवायोजन स्वामी प्रसाद मौर्या जन्म दिवस के अवसर पर शनिवार को तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति के द्वारा लेबर चौराहा इंदिरा नगर में सभी मजदूरों के साथ केक काटा गया। साथ ही सभी को खिचड़ी खिलाई और कम्बल वितरित किये गए। इसके अलावा श्रम विभाग बांदा द्वारा पंजीकृत मजदूरों को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के प्रमाणपत्र बांटे गए और कैम्प लगाकर मजदूरों के पंजीकरण भी किये गए। इस अवसर पर तिंदवारी विधायक ने अपने संबोधन में सभी मजदूरों को अपना पंजीकरण कराने व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की, कहा कि सभी मजदूर अपने बच्चों को शिक्षित करने करने में अवश्य ध्यान दें। उन्होंने बताया कि तिंदवारी विधानसभा के अछरोड गांव मे प्रस्तावित अटल आवासीय विद्यालय, जिसमें पंजीकृत मजदूरों के बच्चे पढ़ेंगे उसकी भी जानकारी दी। इस मौके पर उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा लवलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, बुद्धराज सिंह कछवाह, गीता सागर, मनोज गोस्वामी, लाखन प्रजापति, उप श्रमायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा, जिला श्रम अधिकारी बांदा सहित अनेकों लोग मौजूद रहें। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in