एडीजी मध्य प्रदेश के नेतृत्व में बुंदेलखंड में रोपे जाएंगे 4000 पौधे
एडीजी मध्य प्रदेश के नेतृत्व में बुंदेलखंड में रोपे जाएंगे 4000 पौधे

एडीजी मध्य प्रदेश के नेतृत्व में बुंदेलखंड में रोपे जाएंगे 4000 पौधे

बांदा,31 जुलाई (हि.स.)। बुंदेलखंड में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश राजा बाबू सिंह की देखरेख में चार दिवसीय बुंदेलखंड वृक्षारोपण महोत्सव मनाया जाएगा। यह अभियान 16 से 19 अगस्त तक चलेगा इस अभियान में 4000 से अधिक फलदार वृक्ष पौधे रोपित किए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक, सदस्य सलाहकार नियंत्रक महालेखा परीक्षक राष्ट्रीय संयोजक जन, जल जोड़ो अभियान डॉ संजय सिंह व समाजसेवी कुलदीप शुक्ला ने बताया कि अभियान की शुरुआत 16 अगस्त को उरई के एलडिृज पब्लिक स्कूल से होगी। इसके बाद उरई में ही ग्राम रगौली में नून नदी के किनारे पौधारोपण का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगा। इसके बाद उसी दिन सुमेरपुर हमीरपुर में शाम को 4.30 से 6.30 बजे तक वृक्षारोपण किया जाएगा। इसी तरह 17 अगस्त को सवेरे 9.30 से 12 तक बांदा के कुरसेजा धाम में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है।बाद में 12.30 से 1.30 तक पर्यावरण प्रेमियों के साथ अपर पुलिस महानिदेशक राजा बाबू सिंह बात करेंगे। उसी दिन शाम को 3.30 बजे से 5.30 बजे तक बबेरू में वृक्षारोपण किया जाएगा और इसके बाद यह टीम खजुराहो के लिए प्रस्थान करेगी और 18 अगस्त को प्रातः 9 बजे से 10.30 बजे तक परमार्थ पुरम में वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा। 11 से 12 बजे तक खजुराहो के भगवत कल्याण मंडल में भी वृक्षारोपण कर 1 बजे से 2 बजे के मध्य सर्किट हाउस खजुराहो में पर्यावरण प्रेमियों के साथ श्री सिंह संवाद करेंगे। खजुराहो के बाद शाम को 5 से 7 के बीच महोबा के चंद्रिका देवी कन्या महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया जाएगा और यहां से यह टीम ओरछा के लिए प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19 अगस्त को प्रातः 9 से 11बजे के मध्य झांसी में वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा। उसी दिन 11 से 2 बजे के मध्य बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पर्यावरण प्रेमियों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। इस अभियान के दौरान अधिकांश पौधे फलदार लगाये जायेंगे। इनमें जामुन के 300, कटहल 300, बेल 200, आंवला 500, नींबू 500, कचनार 300, अमलतास 300, टीक1000, इमली 100, सरेस 100, गावा 500, अगस्त 300 और मोरिंगा के 500 पौधे लगाए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in