budget-will-materialize-the-vision-of-new-india-neelkanth-tiwari
budget-will-materialize-the-vision-of-new-india-neelkanth-tiwari

नये भारत की परिकल्पना को मूर्त रुप देगा बजट : नीलकंठ तिवारी

अयोध्या, 13 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि केन्द्र सरकार के बजट में अयोध्या रेलवे स्टेशन के सुन्दरीकरण के लिए 100 करोड़ दिया गया है। यह गांव, गरीब के कल्याण व हर भारतीय के विकास के प्रति समर्पित बजट है। आत्मनिर्भर अभियान, वोकल फॉर लोकल की थीम के साथ नये भारत की परिकल्पना को मूर्त रुप देगा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी महामारी जिसमें पूरे विश्व ने घुटने टेंक दिये। इसके बाद भी 80 करोड़ लोगो को निःशुल्क राशन, गैस तथा गरीबों को उनके खातों में धन दिया गया। बजट आने के दौरान अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार जनता के उपर बोझ बढ़ायेगी। परन्तु सरकार ने एक रुपया भी टैक्स नहीं बढ़ाया। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 137 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गयी है। पहले यह 92 हजार करोड़ का था परन्तु इस बार इसके बढ़ाकर 2 लाख 32 हजार करोड़ कर दिया गया है। 75 हजार गांवों में वेलनेस सेंटर खोला जा रहा है। वायरल डिजीस में शोध के लिए 4 नेशनल इस्टीट्यूट आफ वायरोलोजी खोला जा रहा है। एक साल में 35 हजार करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन के लिए दिया गया है। धान खरीद पर दुगने से ज्यादा खर्च किया गया। 100 से ज्यादा सैनिक स्कूल खोले जा रहे हैं। एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में बनने वाले एयरपोर्ट के लिए जमीन खरीदने का काम अंतिम चरण में है। जल्द इसमें काम शुरु हो जायेगा। इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक रामचन्दर यादव, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पवन/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in