डॉ. मदन राम पर पीएम मोदी व अखिलेश यादव के गढ़ में बसपा को मजबूत करने की जिम्मेदारी
डॉ. मदन राम पर पीएम मोदी व अखिलेश यादव के गढ़ में बसपा को मजबूत करने की जिम्मेदारी

डॉ. मदन राम पर पीएम मोदी व अखिलेश यादव के गढ़ में बसपा को मजबूत करने की जिम्मेदारी

-बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया वाराणसी व आजमगढ़ मण्डल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बलिया, 06 जुलाई (हि. स.)। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सपा मुखिया अखिलेश यादव के गढ़ वाराणसी व आजमगढ़ मण्डल में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी डॉ. मदन राम को दी है। पार्टी के इस निर्णय से कार्यकर्ता गदगद हैं। जिले के सिकंदपुर इलाके के बालूपुर गांव निवासी बहुजन समाज पार्टी में सधे कदमों से सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। बसपा सुप्रीमो ने जब भी कोई जिम्मेदारी दी, उसे बखूबी निभाया। इसी का पुरस्कार उन्हें मिला है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राजनीति शास्त्र में पीचडी डा. मदन राम पर भरोसा जताते हुए पूर्वांचल के दो अहम मंडलों की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने मदन राम को प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी मंडल व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चुनाव क्षेत्र आजमगढ़ मंडल का मुख्य सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी मुखिया के इस निर्णय से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अपने मनोनय की जानकारी देते हुए डॉ. मदन राम ने कहा कि सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की नीति के तहत सर्व समाज को पार्टी से जोड़ कर देश में सामाजिक परिवर्तन की महानायिका व बसपा संस्थापक कांशीराम राम की उत्तराधिकारी कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम संकल्पित हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश की टीम को मिशन 2022 के लिए तैयार करना है। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in