bronze-idol-of-lord-parshuram-will-be-installed-in-deoria-neelkanth-tiwari
bronze-idol-of-lord-parshuram-will-be-installed-in-deoria-neelkanth-tiwari

देवरिया में भगवान परशुराम की स्थापित होगी कास्य मूर्ति : नीलकंठ तिवारी

-तालाब का होगा सुन्दरीकरण देवरिया, 26 जून (हि.स.)। पर्यटन, धर्मार्थ कार्य, संस्कृति राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को परशुराम स्थली सोहनाग धाम पहुंचें। यहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद पूरे मन्दिर परिसर, तालाब का निरीक्षण किया। कहा कि यह अत्यन्त ही महत्वपूर्ण व पौराणिक स्थल है, इसका सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। यहां भगवान परशुराम की कांस्य मूर्ति भी स्थापित होगी। उन्होने इस धाम को पर्यटन का रुप दिए जाने की जरुरत पर बल देते हुए समेकित रुप से सुन्दरीकरण कार्य परियोजना डीपीआर तैयार किए जाने का निर्देश दिया। पर्यटन मंत्री ने इस धाम की पौराणिकता, मान्यता, परम्पराओं, पुरातात्विकता की जानकारी लोगों की जुबानी सुनी और इसके पौराणिकता के सम्बंध में अभिलेख भी उपलब्ध कराए जाने को कहा। उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविन्द्र कुमार को इसके सुन्दरीकरण कार्य एवं पर्यटक स्थल के रुप में विकसित किए जाने के लिये कार्य परियोजनाओं को तैयार कर उसका प्रस्तुतिकरण क्षेत्रीय सांसद, विधायक के साथ जिलाधिकारी के समक्ष कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने तालाब का भी सुन्दरीकरण किए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि सुन्दरीकरण एवं पर्यटन के रुप में इसे विकसित कराए जाने के लिए आवश्यक जमीनों की उपलब्धता के लिए श्री परशुराम चंडिका वेद विद्यालय के प्रबंध समिति से क्षेत्रीय प्रबुद्धजन अनुरोध कर जमीन सुलभ कराए। इसके साथ ही इस विद्यालय का भी सुन्दरीकरण कराया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक काली प्रसाद ने इसकी पौराणिकता की जानकारी देते हुए कहा कि इसका सुन्दरीकरण किया जाने से यह पर्यटन का प्रमुख केन्द्र होगा। काफी श्रद्धालुओं का यहां आना-जाना रहता है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने भी मंदिर की पौराणिकताओं के सम्बंध में लोगों से पूंछताछ की। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को मंत्री के निर्देशानुसार शीघ्र ही सुन्दरीकरण कार्य के लिए तैयार कार्य परियोजनाओं को प्रस्तुतिकरण सांसद एवं विधायक का समय लेते हुए उसे कराए जाने को कहा। इस सम्बंध में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि इस धाम के सुन्दरीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर भेजी गई थीं। निर्देश के क्रम में और विस्तृत व समेकित डीपीआर तैयार करने की कार्यवाही जा रही है। उन्होंने बताया कि तालाब के सुन्दरीकरण कार्य के तहत घाटों का निर्माण इंटरलाकिंग हाई मास्क, सोलर लाईट आदि कार्यों को कराया जाना सम्मिलित रहेगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ओम प्रकाश, एडिशनल एसपी राजेश सोनकर, क्षेत्राधिकारी, खंड विकास अधिकारी सुधा सिंह, भाजपा से अशोक तिवारी, उमाकान्त मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in