bjpies-busy-in-preparations-for-panchayat-elections-meetings-started-to-be-held-on-countryside-board
bjpies-busy-in-preparations-for-panchayat-elections-meetings-started-to-be-held-on-countryside-board

पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपाई, देहात मंडल पर आयोजित होने लगी बैठकें

कासगंज, 29 जनवरी (हि.स.)। पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट प्रारंभ होते ही सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर गांव देहात एवं मंडल स्तर पर बैठके प्रारंभ कर दी है। शुक्रवार को जनपद के नगरिया मंडल मैं बैठक का आयोजन हुआ है यहां भारतीय जनता पार्टी ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के अंतर्गत जनपद कासगंज के नगरिया मंडल की बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी इस बार पंचायत चुनाव में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर अपने प्रत्याशी लड़ाएगी। प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहें पार्टी की नीतियों एवं सरकारों द्वारा कराए गए कार्यों को जनता के बीच पहुंचाएं। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने की अपील की है। भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर बीडी राणा ने कहा है कि भाजपा पहली बार अपने प्रत्याशियों को अपने बैनर तले चुनाव लढ़ाएगी। उन्होंने कहा है कि इस पंचायत चुनाव में यदि कोई भी कार्यकर्ता पार्टी विरोधी नीतियों में सम्मिलित पाया गया तो उसके विरुद्ध संगठनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पंचायत चुनाव जिला संयोजक महेंद्र सिंह बघेल मंडल अध्यक्ष नगरिया राम प्रताप सोलंकी, मंडल प्रभारी डॉ योगेंद्र चौहान पंचायत, जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला ने भी कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ब्लॉक संयोजक आदित्य का कोरिया, वार्ड संयोजक अजीत चौहान, रामगोविंद महेरे, सोरन सिंह बघेल, मनोज चौहान, मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी वार्ड संयोजक वार्ड प्रभारी तथा ब्लॉक संयोजक आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ पुष्पेंद्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in