bjp39s-kashi-region39s-organization-meeting-warmly-welcomes-veteran-leader-party-president
bjp39s-kashi-region39s-organization-meeting-warmly-welcomes-veteran-leader-party-president

भाजपा काशी क्षेत्र के संगठन बैठक में जुटे दिग्गज नेता, पार्टी अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत

-बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं से कर रहे संवाद, विधान सभा चुनावों की तैयारी वाराणसी, 28 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में काशी क्षेत्र की एक दिवसीय संगठनात्मक बैठक रविवार को हरहुआ स्थित गोकुल धाम में शुरू हो गई है। बैठक में काशी क्षेत्र के विभिन्न जिलों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष संवाद कर संगठन की गतिविधियों के साथ चुनावी तैयारियों की जानकारी ले रहे है। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के अलावा सोलह जिलों के पदाधिकारी व कार्य समिति सदस्य शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी आये जेपी नड्डा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव की अगुवाई में पदाधिकारियों ने अध्यक्ष को स्मृति चिंह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से हुई। बैठक दो चरणों में होगी। पहले चरण में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की और दूसरे चरण में काशी क्षेत्र के सभी सांसद,राज्यसभा सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्यों के साथ महापौर के साथ भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक करेेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में अगले वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मदृेनजर तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा के साथ रणनीति का खाका खींचा जायेगा। संभावित प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। गोकुलधाम में बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र के रोहनिया स्थित नव-निर्मित कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। यहीं, प्रयागराज कार्यालय का भी वर्चुअल माध्यम से उद्धाटन भी करेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सहित चंदौली के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रह सकते है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in