bjp-workers-will-create-history-of-victory-in-district-panchayat-elections-laxman-acharya
bjp-workers-will-create-history-of-victory-in-district-panchayat-elections-laxman-acharya

भाजपा कार्यकर्ता जिला पंचायत चुनाव में जीत का इतिहास रचेगें : लक्ष्मण आचार्य

प्रयागराज, 08 अप्रैल (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने गुरूवार को सिविल लाइंस पार्टी कार्यालय में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में भी जीत का इतिहास रचेगें। यमुनापार जिला की संगठनात्मक योजना बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने वरिष्ठ पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर आगामी रणनीति बनाते हुए कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव मे तत्काल जुटने का आह्वान करते हुए समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि समय कम है, सभी मंडल अध्यक्ष अपने शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, वार्ड संयोजकों व वार्ड प्रत्याशियों संग तत्काल बैठक कर आगामी योजना बना लें। जिसमें प्रमुख रूप से पन्ना प्रमुख की नियुक्ति करना, वार्डों के बागी प्रत्याशियों संग संगठन द्वारा निर्धारित प्रमुख लोगों व मंडल अध्यक्षों संग पहुंच संवाद स्थापित करना आदि प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती ने किया। बैठक में महानगर जिलाध्यक्ष गणेश केसरवानी, अशोक सिंह, विधायक बारा डॉ.अजय कुमार, विधायक मेजा नीलम करवरिया, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विभूति नारायण सिंह, शिवदत्त पटेल, पियूस रंजन निषाद, नरेंद्र देव पाण्डेय, दीपक पटेल, संत प्रसाद पाण्डेय, दिलीप कुमार चतुर्वेदी आदि वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in