BJP workers welcomed Deputy CM Keshav Prasad Maurya on reaching Chitrakoot
BJP workers welcomed Deputy CM Keshav Prasad Maurya on reaching Chitrakoot

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के चित्रकूट पहुंचने पर भाजपाइयों ने किया स्वागत

चित्रकूट, 30 दिसम्बर (हि.स.)। मौसम में अचानक आये बदलाव के चलते यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अब सड़क मार्ग से चित्रकूट पहुचे। प्रयागराज से चित्रकूट जनपद की सीमा पर पहुंचने पर राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय समेत सैकड़ों भाजपाइयों ने फूल-मालाओं से लादकर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को पहले राजकीय वायुयान से चित्रकूट आने का कार्यक्रम था। मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया था। अब सड़क मार्ग से उपमुख्यमंत्री के चित्रकूट आगमन की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में परिवर्तन के बावजूद जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने बताया कि धुंध के कारण हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका है। ऐसे में उपमुख्यमंत्री अब प्रयागराज से सड़क मार्ग से आएंगे। उपमुख्यमंत्री करीब साढ़े बारह बजे चित्रकूट पहुंचे। बता दें कि, लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को चित्रकूट में चार पुल व 40 से अधिक सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण करना है। पद्मविभूषित जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य से मुलाकात का कार्यक्रम है। वह भगवान कामतनाथ के दर्शन-पूजन भी करेंगे। जिला प्रशासन तीन दिन से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है। चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी में जनसभा के लिए पंडाल भी तैयार है। प्रयागराज से चित्रकूट आ रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जिले की सीमा मुरका पहुचने पर जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे के नेतृत्व में राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह समेत सैड़कों भाजपाई ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। हिन्दुस्थान समाचार/रतन/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in