bjp-workers-donate-blood-with-39seva-hi-sangathan39-mantra
bjp-workers-donate-blood-with-39seva-hi-sangathan39-mantra

'सेवा ही संगठन' मंत्र के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

बांदा, 28 मई (हि.स.)। केंद्र की मोदी सरकार के सात साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंर्तगत आज जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के रक्तदान शिविर में भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान के दौरान युवाओं में खासा जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं के द्वारा 100 यूनिट ब्लड एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्यक्रम शनिवार को भी जारी रहेगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने बताया कि सेवा ही संगठन के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता इसे अवसर के रुप में मानकर चिन्हित गांव में जाकर सेवा कार्य करते हुए सेवा ही संगठन को चरितार्थ करेंगे। उन्होंने कहा कि 30 मई को जनपद के प्रत्येक क्षेत्र के एक गांव में सेवा कार्यक्रम के तहत जनपद के 228 गांव में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया जाएगा। आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के अलावा कल्लू सिंह राजपूत, बबेरु विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतुल मोहन, राहुल सोनी, उपाध्यक्ष निखिल सक्सेना, मनोज गुप्ता, शैलेंद्र जायसवाल, रमन सिंह, जया कांत बाजपेई, धीरेंद्र सिंह, यश राज गुप्ता, अभिषेक सिंह, सचिन प्रज्वल चौरसिया, सौरभ गुप्ता, अतुल शुक्ला, विकास सविता, शुभम अनुरागी, अविनाश, प्रांजल शुक्ला, हर्षित, आलोक, विवेक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in