bjp-will-celebrate-the-birth-anniversary-of-sant-gadge-maharaj
bjp-will-celebrate-the-birth-anniversary-of-sant-gadge-maharaj

संत गाडगे महाराज का जयंती समारोह मनाएगी भाजपा

लखनऊ, 21 फरवरी (हि.स.)। महान संत गाडगे जी महाराज की जयंती मनाती आयी बसपा के बाद अब भाजपा ने गाडगे महाराज की 146 वीं जयंती पर भव्य समारोह मनाने की घोषणा कर दी है। 23 फरवरी को सुबह 10 बजे पीडब्लूडी के सभागार में भाजपा की ओर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा ने महान संत गाडगे जी महाराज को स्वच्छता के जनक एवं महामानव की उपाधि देते हुए समारोह की योजना की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की तरफ से समारोह की तैयारियों की देखरेख हो रही है। समारोह के लिए एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी को संयोजक बनाया गया है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे। वहीं भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल एवं मंत्री गुलाबो देवी विशिष्ठ रुप से मौजूद रहने वाले हैं। एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी के सहयोग के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला को लगाया गया है। समारोह में लखनऊ और आस-पास के जनपदों से संत गाडगे जी महाराज के अनुयायियों को बुलाया गया है। इसी दिन बसपा के कैम्प कार्यालय में भी संत गाडगे जी महाराज की जयंती मनायी जाएगी। 1090 चौराहे के सामने लगी गाडगे महाराज की मूर्ति पर भी बसपा के कार्यकर्ता एवं उनके अनुयायी स्वच्छता कार्य कर पुष्प अर्पित करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in