पौधरोपण अभियान में भाग लेकर भाजपा कार्यकर्ता श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कर रहे याद
पौधरोपण अभियान में भाग लेकर भाजपा कार्यकर्ता श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कर रहे याद

पौधरोपण अभियान में भाग लेकर भाजपा कार्यकर्ता श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कर रहे याद

वाराणसी, 10 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चल रहे पौधरोपण अभियान में कार्यकर्ता उत्साह से भागीदारी कर रहे है। शुक्रवार को भी पौधरोपण अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं ने पिपलानी कटरा स्थित माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष पूर्वांचल विकास बोर्ड (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) डा. दयाशंकर मिश्र 'दयालू' के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण के विषय मे अपने अनुभवों को भी राज्यमंत्री से साझा किया। राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से फलदार पौधे लगाने लगाने पर जोर दिया। कार्यक्रम संयोजक विशाल श्रीवास्तव ने सभी कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इसमें मुकेश गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, गुंजन गुप्ता, राजन गुप्ता, कृष्णा शर्मा, पूजा शर्मा, प्रिंस गुप्ता आदि शामिल रहे। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौर मिर्ज़ामुराद पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम व जिला कार्यसमिति सदस्य उपेन्द्र प्रताप सिंह के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान प्रवीण सिंह गौतम ने कहा कि महान शिक्षाविद, राष्ट्रीय एकता व अखण्डता को मजबूती प्रदान करने वाले व कश्मीर को देश का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमारे लिए प्रेरणा श्रोत है। अभियान में गुलाब शंकर कुशवाहा, कैलाश नाथ गुप्ता, रीता सिंह, अवधेश कुमार आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in