bjp-runs-door-to-door-campaign-to-support-construction-of-shri-ram-temple
bjp-runs-door-to-door-campaign-to-support-construction-of-shri-ram-temple

भाजपा ने श्रीराम मन्दिर निर्माण में सहयोग के लिए चलाया डोर टू डोर अभियान

सुलतानपुर, 19 फरवरी (हि.स.)। अयोध्या के श्रीराम मंदिर समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत लगातार श्रीराम मंदिर के लिए लोगों का सहयोग मिला रहा है।। भाजपा ने पूरे जिले में डोर टू डोर समर्पण निधि प्राप्त करने का अभियान शुरू किया है। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने शुक्रवार को बताया कि 20 फरवरी तक पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिलेभर में समर्पण निधि प्राप्त करने का अभियान चलाएंगे। इसी समर्पण निधि से श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा। अभियान का मूल उद्देश्य डोर टू डोर जाकर आम लोगों व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग लेना है। इसके लिए 10, 100 रुपए व 1000 रुपए का कूपन बनाया गया है। इससे ऊपर जो भी राशि मिलेगी उसकी रसीद दी जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा, जिला मंत्री अरविंद श्रीवास्तव एवं मण्डल अध्यक्ष डाॅ आरके विश्वास ने दियरा बाजार एवं आसपास क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर समर्पण निधि एकत्र की। जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने नगर के करौंदिया, निरालानगर, शाहगंज एवं पंजाबी कालोनी में, जिला महामंत्री घनश्याम चौहान करौंदीकला, धर्मेन्द्र कुमार दूबेपुर, सुनील वर्मा धम्मौर, प्रदीप शुक्ला कुड़वार, राजेश सिंह राहुल नगर, आशीष सिंह रानू कटका, जिला महामंत्री विजय प्रताप त्रिपाठी लंभुआ, संदीप सिंह जयसिंहपुर एवं रामभवन मिश्रा एवं विवेक सिंह विपिन ने कूरेभार मण्डल अध्यक्ष संदीप पाण्डेय के साथ विभिन्न बूथों पर डोर टू डोर जाकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिये समर्पण निधि एकत्रित की। हिन्दुस्थान समाचार/दयाशंकर/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in