bjp-president-jp-nadda-bale---sp-bsp-robbery-parties-good-luck-to-be-bjp-worker
bjp-president-jp-nadda-bale---sp-bsp-robbery-parties-good-luck-to-be-bjp-worker

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बाले - सपा, बसपा लुटेरी पार्टियां, भाजपा का कार्यकर्ता होना सौभाग्य

- भाजपा अध्यक्ष ने रोहनिया में पार्टी के हाईटेक कार्यालय का किया उद्घाटन, प्रयागराज कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन वाराणसी, 28 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काशी क्षेत्र के 06 करोड़ की लागत से रोहनिया में बने भव्य हाइटेक कार्यालय का उद्घाटन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। उद्घाटन समारोह में ही पार्टी अध्यक्ष ने प्रयागराज जिले के कार्यालय का रिमोट से उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नव निर्मित कार्यालय कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था से लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग और ई-लाइब्रेरी से लेकर डिजिटल दुनिया की हर आवश्यकता से सुसज्जित है। उन्होंने कहा कि संगठन चलाने के लिए अन्य चीजों के साथ ही कार्यालय की भी आवश्यकता होती है। आज उसी आवश्यकता की पूर्ति हो रही है। किसी भी पार्टी की ताकत कार्यकर्ता, कोष, कार्यालय और संगठन होता है। बनारस में बने हाइटेक कार्यालय का सदुपयोग कर कार्यकर्ता नई जानकारी और शोध के साथ समाज को लेकर आगे बढ़ेंगें। कार्यालय समाज के उत्थान में एक उत्तम माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय तो मात्र हार्डवेयर है। कार्यकर्ता साफ्टवेयर होते हैं। प्रधानमंत्री के सपने और लक्ष्य को दिया मूर्त रूप राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना था कि पार्टी का देश में हर जगह बड़ा कार्यालय हो। प्रधानमंत्री ने कहा था कि लंबे समय तक पार्टी का संगठन देखता रहा। हमारी पार्टी के संगठन दो कमरे से चलते थे। आज पार्टी का विस्तार हुआ है। सबसे ज्यादा सीटें लेकर पार्टी की अपनी सरकार बनी है। इसलिए हर जिले में अपना भव्य कार्यालय होना चाहिए। तब उन्होंने लक्ष्य रखा था कि 700 से अधिक कार्यालय बनेंगे। प्रधानमंत्री के इस सपने को मूर्त देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते समय गृहमंत्री अमित शाह ने कदम आगे बढ़ाया। राजधानी दिल्ली से इसकी शुरूआत हुई। पूरे देश में 700 से अधिक कार्यालय बनाने का लक्ष्य रखा गया। पार्टी अध्यक्ष ने बताया कि आज देश में 400 नये कार्यालय और 80 केन्द्रीय कार्यालय खुल गये। भाजपा का कार्यकर्ता होना सौभाग्य राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नये कार्यालय के उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं को दायित्व का एहसास भी कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात है। पार्टी में काम करने का अवसर मिला है तो देश में परिवर्तन और समाज को परम वैभव की ओर ले जाने की दिशा में कार्य करना होगा। विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा लुटेरी पार्टियां है। राष्ट्रीय पार्टियां क्षेत्रीय और परिवार पार्टी में बदल गई हैं। केवल भाजपा ही कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जो सबको एक परिवार की तरह मानती है। कभी पार्टी पर संकट भी आया तो नेतृत्व ने आपदा को अवसर में बदल दिया। सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जमकर की तारीफ भाजपा अध्यक्ष ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम सत्ता की राजनीति के लिए नहीं है। सत्ता हमारा माध्यम है। किसान आंदोलन में शामिल नेताओं और पार्टियों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि देश में किसानों के लिए सबसे अधिक कार्य मोदी सरकार ने किया है। किसान सम्मान योजना, किसान बीमा योजना, नीम कोटेड यूरिया सबकुछ मोदी सरकार में हुआ। आज उत्तर प्रदेश इन योजनाओं को अमली जामा पहनाने में सबसे आगे है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री की भूमिका की तारीफ भाजपा अध्यक्ष ने वैश्विक महामारी कोरोना में प्रधानमंत्री के भूमिका की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप जैसे देश इस महामारी से बर्बाद हो गये। लेकिन भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन समय पर लगाकर महामारी से आर-पार की लड़ाई लड़ी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में गरीबों को मार्च से लेकर नवंबर तक मुफ्त इलाज दिया गया। गरीबों के खाते में रुपये भेजकर उनकी मदद की गई। आज देश में सबसे कम मृत्यु-दर और सबसे अधिक रिकवरी रेट है। देश आत्मनिर्भर अभियान में आगे बढ़ रहा है। उद्घाटन समारोह में इनकी रही उपस्थिति उद्घाटन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश सह-प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश सह-संगठन महामंत्री भवानी सिंह, काशी क्षेत्र के प्रभारी व सांसद सुब्रत पाठक आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in