भाजपा एमएलसी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को दिया एक लाख का सहयोग
भाजपा एमएलसी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को दिया एक लाख का सहयोग

भाजपा एमएलसी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को दिया एक लाख का सहयोग

गोरखपुर, 17 जुलाई (हि.स.)। लगातार हुई बरसात के चलते कांग्रेस का पूर्व विधायक के गिरे खपरैल के मकान की जानकारी के बाद शुक्रवार को अचानक उनकर घर भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी पहुंचे। दलगत भावना से ऊपर उठते हुए एमएलसी ने उन्हें एक लाख रुपये का सहयोग दिया। बता दें कि ईमानदारी के जाने पहचाने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय का मकान धराशाई हो गया था और तब से वे अपने परिवार के साथ बाहर के बरामदे में रह रहे हैं। बारिश की वजह से खपरैल का घर गिर जाने से बेघर हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय की सुधि अब भाजपा के एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने ली है। शुक्रवार को वे अचानक पूर्व विधायक के घर पहुंचे। पूर्व विधायक का कुशल क्षेम जानने के बाद उन्होंने पूर्व विधायक के सहयोग को पेशकश की। सहमति मिलने के बाद एमएलसी ने पूर्व विधायक को एक लाख रुपये का तत्काल सहयोग किया। बोले एमएलसी भाजपा एमएलसी ने कहा कि उन्हें लखनऊ में पूर्व विधायक का घर गिरने की जानकारी मिली। गोरखपुर आते ही सबसे पहले पूर्व विधायक के घर पहुंचे ताकि जल्द से जल्द उनके गिरे मकान का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। एमएलसी ने कहा कि सभी राजनीतिक लोगों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पूर्व विधायक की मदद में एकजुटता दिखानी चाहिए। कौन हैं पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय 1980 से 1984 तक कांग्रेस के स्वर्णिम काल में हरिद्वार पांडेय मानीराम से विधायक रहे। उनकी ईमानदारी की लोग आज तक मिसाल देते हैं। विधायक और तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह का करीबी होने के बावजूद हरिद्वार पांडेय अपने लिए एक घर तक नहीं बनवा सके। कई दिन की बारिश के बाद पिछले रविवार को पूर्व विधायक का खपरैल का घर गिर गया था। तब से वह अपने पूरे परिवार के साथ बरामदे में रह रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/आमोद/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in