भाजपा विधायक की गारद में तैनात सिपाही की मौत

bjp-mla-killed-soldier-posted-in-guard
bjp-mla-killed-soldier-posted-in-guard

मेरठ, 20 फरवरी (हि. स.)। सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम की गारद में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की शनिवार को मौत हो गई। घटना के बाद अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। कांस्टेबल की मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला रवि तोमर इन दिनों अपने परिवार के साथ मेरठ के कैंट एरिया में रह रहा था। रवि फिलहाल सरधना भाजपा विधायक संगीत सोम की सुरक्षा गारद में तैनात था। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह रवि ड्यूटी पर था। इसी दौरान अचानक उसकी हार्टअटैक के चलते मौत हो गई। घटना के बाद अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाजपा विधायक संगीत सोम ने जवान की मौत पर शोक प्रकट किया है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in