bjp-metropolitan-president-submitted-memorandum-demanding-councilors-to-chief-minister
bjp-metropolitan-president-submitted-memorandum-demanding-councilors-to-chief-minister

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने पार्षदों की मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा

प्रयागराज, 09 अप्रैल (हि.स)। जल संस्थान द्वारा जिनका बिल 2019-20 के पूर्व बकाया है, उनसे छह साल का पुराना एरियर न वसूलने और यूजर चार्ज पर रोक लगाने को लेकर पार्षदों द्वारा दिये गये ज्ञापन को भाजपा महानगर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी को सौंपा। इस सम्बंध में भाजपा मुख्य सचेतक पार्षद दल की नेता किरन जायसवाल ने ज्ञापन भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी को दिया। जिसमें कहा गया है कि आपके द्वारा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को अवगत कराया गया था कि 2019-20 के पूर्व जिन लोगों ने जलकल नहीं जमा किया, उनसे छह साल का पुराना जलकल एरियर मांगा जा रहा है। जिस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तत्काल नगर आयुक्त और जलसंस्थान के महाप्रबंधक को बकाया एरियर पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। नगर निगम प्रशासन ने संशोधन करने का आश्वासन दिया था। परंतु अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और संशोधन के नाम पर सिर्फ अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसके अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर जनता के ऊपर यूजर चार्ज थोपा जा रहा है, जो ठीक नहीं है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि शहर में अधिकांश गलियों एवं सड़कों पर एलएनटी द्वारा सीवर लाइन बिछाई गई है। जिसकी सफाई एलएनटी कर रहा है परंतु फिर भी प्रतिवर्ष जल संस्थान का सीवर सफाई, ढक्कन, मेंटीनेंस आदि पर खर्च बढ़ता जा रहा है। जिसका खामियाजा जनता को ज्यादा टैक्स जमा कर भुगतना पड़ रहा है। ज्ञापन में जलकल बकाया एरियर को रोकने जल संस्थान के स्लैब रेट कम करवाने और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर जनता से यूजर चार्ज की वसूली न होने की मांग की गई है। जिस पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने ज्ञापन के साथ अपना पत्र संलग्न कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in