bjp-leaders-donated-blood-on-completion-of-seven-years-of-modi-government
bjp-leaders-donated-blood-on-completion-of-seven-years-of-modi-government

मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान

कासगंज, 28 मई (हि.स.)। केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार के सफलतम सात वर्ष शुक्रवार को पूर्ण हो गए हैं। इस उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की ओर से कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर से वार्ता करते हुए शिविर में रक्तदान किया है। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजिका डॉ मिथिलेश कुमारी राणा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलतम सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाई खासे उत्साहित हैं। भले ही इन दिनों कोरोना काल के चलते माहौल उचित नहीं है। इसलिए पार्टी स्तर पर किसी तरह की खुशी जाहिर नहीं की जा रही है। जबकि समाज सेवा की दिशा में एक पहल करते हुए रक्तदान किया जा रहा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष के. पी. सिंह ने महिला प्रकोष्ठ के इस कार्य की सराहना की। उपाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि कोविड से पूरा देश जूझ रहा है। सरकारे इस महामारी से जुझने के लिए पूरी तहत तत्पर हैं। अब हालातों में कुछ सुधार होने जा रहा है। सरकार ने सात वर्ष पूर्ण किए हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं। नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने सरकार की सात वर्ष की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है।स्वास्थ्य विभाग के सीएमएस डॉ. राजकिशोर ने बताया कि शिविर के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने अपना रक्तदान किया है। डॉ. धर्मेंद्र पौनिया के अनुसार जो भी रक्तदान किया गया है। इसको सुरक्षित जिला अस्पताल में रखा जाएगा और आकस्मिक परिस्थितियों में रोगियों के उपयोग में लिया जाएगा। इस मौके पर राजवीर सिंह भल्ला, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, ब्रजेश उपाध्याय, हिना सिंह, कुलदीप आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in