bjp-is-saving-mukhtar-ansari-by-defaming-congress-ajay-rai
bjp-is-saving-mukhtar-ansari-by-defaming-congress-ajay-rai

कांग्रेस को बदनाम कर मुख्तार अंसारी को बचा रही भाजपा: अजय राय

कहा-पार्टी की प्रदेश पदाधिकारी अलका राय का एंबुलेंस कांड में नाम आना जीता जागता उदाहरण वाराणसी, 02 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री अजय राय ने मुख्तार प्रकरण को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा इस मामले में कांग्रेस को बदनाम कर विधायक मुख्तार अंसारी को बचा रही है। इस प्रकरण में भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी डॉक्टर अलका राय का मुख्तार अंसारी एंबुलेंस कांड में प्रत्यक्ष रूप से नाम आना एक जीता जागता उदाहरण है। भाजपा के लोग सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करना चाह रहे हैं। पूर्व मंत्री शुक्रवार शाम अपने महामंडल नगर लहुराबीर स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी द्वारा प्रयोग की जा रही एम्बुलेंस गोरखपुर की भाजपा नेता डॉ. अलका राय के हॉस्पिटल के नाम से दर्ज है। आखिर यह कैसे सम्भव हुआ? । आज पूरी भाजपा इस अपराध में लिप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूबे की योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर्दे के पीछे से मुख्तार अंसारी को मदद कर रही है । आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, फिर भी स्व.कृष्णानन्द राय के हत्यारों को कैसे जमानत मिली? जनता जानना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, सच की जीत होगी। अपने भाई अवधेश राय हत्याकांड का उल्लेख कर उन्होंने कहा कि इस हत्या का मैं चश्मदीद गवाह हूं, पर मेरी सुरक्षा किस तरह हटाई गई, यह सर्व विदित है। सरकार येन केन प्रकारेण मुझे बहुत डराने का प्रयास कर रही है। यहां तक की मुझको 10 फीसद अंशदान पर मिले एकमात्र सरकारी गनर को भी वापस बुला लिया, जिससे सरकार की मंशा स्पष्ट रूप से समझ में आ जाती है। उन्होंने कहा कि हमको न्यायालय पर पूरा विश्वास एवं भरोसा है। मुख्तार अंसारी को सजा मिलेगी और मुझे न्याय मिलेगा। वार्ता में महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्षद शैलेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/संजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in