bjp-is-constantly-creating-new-history-vk-lion
bjp-is-constantly-creating-new-history-vk-lion

भाजपा नित्य नया इतिहास रच रही : वी.के. सिंह

-स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए भाजपा के पुराने कार्यकर्ता गाजियाबाद, 06 अप्रैल(हि.स.)। केन्द्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने मंगलवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर कहाकि हमारी पार्टी नित्य नया इतिहास रच रही है। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। पार्टी के सदस्यों की संख्या करीब 18 करोड़ है। इसका श्रेय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। श्री सिंह मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस पर महानगर गाजियाबाद में भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वीके सिंह ने कहा कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी थी और पार्टी के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने थे। यहां से जो सफर शुरू हुआ वो आज शिखर पर है। 40 साल के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता तो पहले भी हासिल की, लेकिन आज बीजेपी इतिहास रच रही है। कहाकि अयोध्या में राम मंदिर, धारा 370 और हिन्दुत्व भाजपा के ऐसे मुद्दे रहे, जिनके चलते वह 2 सीटों से 300 से अधिक सीटों तक पहुंच गई। आगे चलकर भाजपा ने भी स्वयं को ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ बताते हुए सिद्ध किया की ‘राजनीति साधन है, साध्य नहीं’। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्थापना से लेकर अब तक के चार दशकों में भाजपा ने सामाजिक दायित्वों के दायरे को अपने विस्तार के साथ-साथ बड़ा किया है। आज भाजपा में नौ ऐसे सांगठनिक प्रकल्प कार्य कर रहे हैं, जिनका विशुद्ध दायित्व सामाजिक है। बताया कि 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ', स्वच्छता संकल्प, नमामि गंगे, जैसे प्रकल्प पार्टी की सांगठनिक संरचना का हिस्सा है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बलदेव राज शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा, सरदार एसपी सिंह, सुभाष शर्मा और अमरदत्त शर्मा का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, बृजपाल तेवतिया, राजेश्वर प्रसाद, पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, संजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in