bjp-governments-are-moving-towards-corruption-free-india-swatantra-dev-singh
bjp-governments-are-moving-towards-corruption-free-india-swatantra-dev-singh

भ्रष्टाचार मुक्त भारत की ओर अग्रसर है भाजपा की सरकारें : स्वतंत्र देव सिंह

— राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा का हुआ गठन, लाभार्थियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ कानपुर, 02 मार्च (हि.स.)। देश की आजादी के बाद से बनी सरकारों ने भ्रष्टाचार की इंतिहा कर दी थी, जिससे देश की जनता में जबरदस्त रोष रहा। इसी के चलते केन्द्र सहित कई प्रदेशों में भाजपा की सरकारों को जनता ने चुना। भाजपा की सभी सरकारें भ्रष्टाचार मुक्त भारत की ओर अग्रसर हैं, क्योंकि भाजपा का गठन ही राष्ट्र निर्माण के लिए हुआ है। यह बातें मंगलवार को कानपुर बुन्देलखण्ड की बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कही। भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक मंगलवार को ललितपुर के एक होटल में संपन्न हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र निर्माण करने के लिए बनी है। हमें भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें भ्रष्टाचार मुक्त भारत की ओर अग्रसर हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्ति को मिल रहा है और इससे भ्रष्टाचार पर रोक लग रही है। गांव, गरीब, किसान, शोषित, पीड़ित, वंचित, महिलाओं एवं युवाओं समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकारें काम कर रही हैं। उन्होंने लखनऊ में हाल ही में किए गए एक टेंपो चालकों के कार्यक्रम का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर एक टेंपो चालक ने मोदी जी की सरकार के लिए कहा कि यह सरकार अति उत्तम कार्य कर रही है और उसने उदाहरण दिया कि उसको एक पक्का आवास केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत मिला और जिसमें एक भी पैसे का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। उन्होंने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां हम लोग जोर-शोर से कर रहे हैं। यह आगामी विधानसभा चुनाव का रिहर्सल जैसा है और हम निश्चित रूप से पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की भांति पंचायत चुनाव में भी जीत हासिल करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में हम पहले से भी अधिक मतों से जीत कर उत्तर प्रदेश में पुनः अपनी सरकार बनाने वाले हैं। इस दौरान मुख लाल पाल, अशोक राजपूत, अनीता गुप्ता, अनिल यादव, आनंद सिंह, शिव महेश दुबे, इंद्रपाल पटेल, पूनम द्विवेदी, जेपी अनुरागी, जयंती वर्मा, संजीव उपाध्याय, पवन प्रताप सिंह, पूनम संखवार, सुनील कुशवाहा, गोविंद प्रजापति आदि मौजूद रहें। धरातल पर करना है काम प्रदेश महामंत्री और क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक काम करने वाली पार्टी है। हमें निरंतर कार्यक्रम करते हुए बूथ पर जाना है और धरातल पर काम करना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने पिछली कार्यसमिति के बाद से हुए कार्यक्रमों का वृत्त दिया तथा उन्होंने बताया कि लगभग सारे बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के बूथ गठन का सत्यापन हो चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in