bjp-government-setting-new-record-every-day-dr-neelkanth-tiwari
bjp-government-setting-new-record-every-day-dr-neelkanth-tiwari

भाजपा सरकार प्रत्येक दिन स्थापित कर रही नया-नया रिकार्ड : डॉ नीलकंठ तिवारी

अयोध्या, 19 मार्च (हि.स.)। योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक दिन नया-नया रिकार्ड स्थापित कर रही है। पहले की सरकारों में विकास नाम की कोई संस्कृति नहीं थी। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोल-बाला था। डॉ तिवारी ने कहा कि योगी सरकार बनते ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य किया गया। सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। धार्मिक, सांस्कृतिक व पर्यटन के क्षेत्र में पिछली सरकार ने कोई कार्य नहीं किया है। पूर्व की सरकारों ने अयोध्या जैसे सांस्कृतिक, धार्मिक महत्व वाले स्थान को विवाद का केन्द्र बना दिया था।मोदी व योगी की सरकार ने 500 वर्ष पुराने मामले को हल कर दिया। भगवान राम के मंदिर के लिए भूमि पूजन किया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या के विकास के लिए कई योजनाएं एवं निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/पवन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in