bjp-government-failed-on-every-front-ajay-kumar-lallu
bjp-government-failed-on-every-front-ajay-kumar-lallu

हर मोर्चे पर विफल हो गई भाजपा सरकार : अजय कुमार लल्लू

गाजियाबाद, 03 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को यहां कहा कि भाजपा के केंद्र उत्तर प्रदेश सरकार है हर मोर्चे पर विफल हो गई हैं। आने वाले समय में जनता इनको सबक सिखा देगी। वह संगठन सृजन अभियान के तहत मुरादनगर के रावली कला में किसान पंचायत को सम्बोधित कर रहे थे। पंचायत का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष सोनू त्यागी ने किया। किसान सभा में हजारों किसान, युवा मजदूर और महिलाओं उपस्थित शामिल हुए। अपने संबोधन में अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है, प्रदेश में हत्याएं, बलात्कार अपहरण डकैती की वारदातें बढ़ गयी है। व्यापारियों का अपहरण किये जा रहे हैं। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है, गन्ने का बकाया नहीं दे रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश में सरकार नाम की चीज नही है, गुजरात से एक अधिकारी को लाकर विधान परिषद का सदस्य बना दिया जाता है। क्या भारतीय जनता पार्टी में नेता नहीं है। कांग्रेस पार्टी संगठ सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी की नितियों और कार्यक्रमों को घर पहुंचाने का काम कर रही है और उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के पास पहुंचा रही है। किसान पंचायत सभा का संचालन जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने किया। सभा को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। किसान पंचायत ऐतिहासिक सभा में गाजियाबाद जनपद के सभी विधानसभाओं से पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों ने भाग लिया। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in