bjp-democratizes-politics-yogi-adityanath
bjp-democratizes-politics-yogi-adityanath

भाजपा ने राजनीति को किया लोकतांत्रिक : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 41वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मंत्रियों व नेताओं ने शुभकामनाएं व बधाई दी। वहीं, ट्विटर पर कई हैशटैग के साथ भाजपा टॉप ट्रेंड पर रही। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राजनीति को उदात्त लोकतांत्रिक, मानवीय एवं राष्ट्रीय मूल्यों से प्रदीप्त करने वाली भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी प्रतिबद्ध व समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश में सुशासन देने वाला राजनैतिक दल भाजपा उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रनिष्ठा विचारधारा और सिद्धांतों से सदैव देश में सुशासन देने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्तागण एवं शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण से शिखर पर पार्टी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राष्ट्रनिर्माण, अंत्योदय व एकात्म मानववाद के ध्येय के अनुरूप चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उन सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं जिनकी नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज इस शिखर पर पहुंची है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 'संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का वे काम सब किए चलो।' भारतीय संस्कृति व विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर हम अपने सभी संस्थापक सदस्यों, नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं, जिनके परिश्रम से भाजपा को न सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ बल्कि यह भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि राष्ट्रनिष्ठा, सिद्धांतों और विचारधारा के बल पर देश में सुशासन देने वाली विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर समस्त भाजपा परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in