प्रदेश में दमन चक्र चला रही भाजपा सरकार, शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक-अजय कुमार लल्लू
प्रदेश में दमन चक्र चला रही भाजपा सरकार, शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक-अजय कुमार लल्लू

प्रदेश में दमन चक्र चला रही भाजपा सरकार, शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक-अजय कुमार लल्लू

विपक्ष की आवाज को दबाने और कुचलने पर आमादा है योगी सरकारःआराधना मिश्रा लखनऊ, 30 जून (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी को गैरकानूनी और अति निंदनीय बताया है। पार्टी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि शाहनवाज आलम को अवैध तरीके से सादी वर्दी में कुछ पुलिस वालों ने अगवा किया और दो घंटे तक उनके बाबत कोई भी जानकारी नहीं दी गयी। आज सुबह विरोध दर्ज कराने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और आराधना मिश्रा मोना समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अपराह्न चार बजे रिहा किया। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार दमन का चक्र चला रही है। आये दिन पुलिस के दम पर लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम की देर रात गिरफ्तारी अवैध, अलोकतांत्रिक और निंदनीय है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार यूपी पुलिस को दमन का औजार बनाकर दूसरी पार्टियों को आवाज उठाने से रोक सकती है, हमारी पार्टी को नहीं। यह पुलिसिया कार्रवाई दमनकारी और आलोकतांत्रिक है। कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि यह योगी सरकार का राजनीतिक द्वेषपूर्ण और कायरता भरा कदम है। सरकार विपक्ष की आवाज की दबाना चाहती। कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव से योगी सरकार की बौखलाहट साफ साफ दिख रही है। पार्टी के अनुसूचित विभाग कमेटी के उपाध्यक्ष तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस में संघर्ष की लम्बी और शानदार परम्परा रही है, लोकतंत्र को बचाने के लिए दलित-पिछड़ा विरोधी योगी सरकार के खिलाफ अब हम सड़कें गरम करेंगे। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लोकप्रिय छात्रनेता रहे और दलितों-वंचितों के लड़ाई लड़ने वाले यूपी अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शाहनवाज आलम की असंवैधानिक गिरफ्तारी योगी आदित्यनाथ की सरकार को बहुत महंगी पड़ेगी। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in