भारतीय जनता पार्टी की बूथ सत्यापन समिति की सैक्टर बैठक हुई
भारतीय जनता पार्टी की बूथ सत्यापन समिति की सैक्टर बैठक हुई

भारतीय जनता पार्टी की बूथ सत्यापन समिति की सैक्टर बैठक हुई

नजीबाबाद (बिजनौर), 28 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की बूथ सत्यापन समिति की सेक्टर बैठक भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी चौधरी विक्रांत के निवास कार्यालय पर आयोजित की गई। मंगलवार को बैठक में बूथ सत्यापन को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सेक्टर प्रभारी संदीप तायल, सेक्टर संयोजक/भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा मोनिका यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य रुस्तम यादव रहे। बिट्टू भटनागर के अलावा समस्त बूथ अध्यक्ष- बूथ संख्या 215-सुविधा भटनागर, 216-सुधीर शर्मा, 217-प्रफुल्ल वशिष्ठ व 218-आकाश गर्ग, 219-अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे। इसमें मुख्यातिथि पूर्व प्रत्याशी राजीव अग्रवाल रहे। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा व संचालन विशाल माहेश्वरी ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/रिहान अन्सारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in