basti-senior-bjp-leader-nagar-das-dies-of-corona
basti-senior-bjp-leader-nagar-das-dies-of-corona

बस्ती : वरिष्ठ भाजपा नेता नागर दास की कोरोना से मौत

बस्ती, 04 मई (हि.स.)। शहर के चर्चित समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता डा. नागर दास मिश्रा के निधन से पूरे जनपद में शोक की लहर है। श्री मिश्र बभनान डिग्री कॉलेज में राजनीत विभाग के अध्यक्ष थे। वे हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज के सदस्य मनोनीत होने के साथ ही संघ परिवार के शिक्षण संस्था जन शिक्षा समिति के प्रदेश के अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं में शुमार डा. नागर दास भाजपा के जिला महामंत्री प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर भी रह चुके थे। बस्ती नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़ चुके थे। सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग विद्यालय के दो बार प्रबंधक व वर्तमान में अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर रहे थे। स्वास्थ्य के प्रति सदा सजग रहने वाले, संयमित जीवन जीने वाले नागर दास को कोरोना महामारी ने 12 दिन पूर्व अपनी चपेट में ले लिया था। तभी से वह कैली हॉस्पिटल में भर्ती थे। मंगलवार को अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रोफेसर मिश्र अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गए। श्री मिश्र के निधन से राजनीतिक व सामाजिक बौद्धिक वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई है। जनपद के कई स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं का भी आयोजन कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in