bareilly-bjp-mla-kesar-singh-gangwar-dies-from-corona
bareilly-bjp-mla-kesar-singh-gangwar-dies-from-corona

बरेली के भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार की कोरोना से मौत

नोएडा, 28 अप्रैल (हि.स.)। बरेली जनपद की नवाबगंज सीट से भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार की बुधवार को कोरोना से मौत हो गई। उनका नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी मौत से बरेली जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। बरेली की नवाबगंज सीट से भाजपा के दिग्गज विधायक केसर सिंह गंगवार पिछले दिनों कोरोना पाॅजिटिव मिले थे। बरेली में इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। इसके बाद उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बुधवार को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बरेली जिले में शोकर की लहर दौड़ गई। विधायक की गिनती बरेली के दिग्गज रानेताओं में होती थी। उनके भाई की पत्नी ऊषा गंगवार दो बार बरेली की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। भाजपा नेताओं ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in