banda-students-protest-against-illegal-occupation-of-jn-college-land
banda-students-protest-against-illegal-occupation-of-jn-college-land

बांदा : जेएन कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

बांदा, 23 फरवरी (हि.स.)। पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ छात्र आंदोलित हो गए। छात्रों ने आज इस मुद्दे को लेकर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर छात्रों को शांत किया। प्रदर्शनकारी छात्रों आज कॉलेज परिसर के सामने सड़क पर जाम लगा दिया और कॉलेज की जमीन पर कब्जा करने का आक्रोश व्यक्त किया। बाद में इन छात्रों में जिला अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें कहा गया है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज के छात्र संघ भवन के मेन गेट के सामने अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। हम सभी छात्र-छात्राओं व कालेज प्रशासन द्वारा मना करने के बावजूद भी अवैध कब्जा व चल रहे निर्माण को हटाने में किसी ने रुचि नहीं ली। जिससे वहां तीन पिलर भी खड़े कर दिए गए हैं। यहां अवैध निर्माण होने से भविष्य में छात्र-छात्राओं को अत्यधिक समस्याएं होंगी इसलिए अवैध रूप से हो रहे निर्माण को तुरंत हटाया जाए, अन्यथा छात्र सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।साथ ही आमरण अनशन भी करेंगे। प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश स्टूडेंट यूनियन के मंडल अध्यक्ष शक्ति प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार वर्मा, शिव लखन सिंह, यश राज गुप्ता, विक्रम सिंह, दीपक गुप्ता, शोभित सिंह, अभिषेक धुरिया, अंकित सिंह, दीपक ठाकुर, रणविजय ठाकुर, पुष्पराज सिंह, अमित सिंह गौतम, शुभम दुबे, उत्कर्ष सिंह, अमिताभ कुमार आनंद सहित दर्जनों छात्र मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in