baba-saheb-was-a-true-patriot-and-messiah-of-the-poor-ravi-kishan
baba-saheb-was-a-true-patriot-and-messiah-of-the-poor-ravi-kishan

बाबा साहेब एक सच्चे देशभक्त और गरीबों के मसीहा थे : रवि किशन

गोरखपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती पर अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा का माल्यार्पण किया। सांसद रवि किशन ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर एक सच्चे देश भक्त और गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने कहा कि डॉ.अम्बेडकर ने संविधान में समाज का अंतिम व्यक्ति के हितों को जोड़ने की पुरजोर वकालत की। आज उनके ही प्रयासों का नतीजा हम जन कल्याणकारी योजनाओं के रूप में देख रहे हैं। बाबा साहब ने ऊंच-नीच छुआछूत जैसी कुरीतियों का जमकर विरोध किया। उन्होंने इंसान को इंसान के बराबर का दर्जा देने के लिए संविधान में कानून बनाया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। समाज में मानववाद की स्थापना हो तभी उनके द्वारा किए गए संघर्ष फलीभूत होंगे। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महानगर महामंत्री देवेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा, अजय श्रीवास्तव, समरेंद्र विक्रम सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुधांशु घोष, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in