केसरिया झण्डियों से पटी अयोध्या, रामलला मंदिर मार्ग भी हुई भगवामय
केसरिया झण्डियों से पटी अयोध्या, रामलला मंदिर मार्ग भी हुई भगवामय

केसरिया झण्डियों से पटी अयोध्या, रामलला मंदिर मार्ग भी हुई भगवामय

अयोध्या, 01 अगस्त (हि.स.)। राम नगरी में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के लिए पूरे नगर को दुल्हन के तरीके से सजाया जा रहा है। मुख्य मार्ग और रामलला मंदिर को जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ केसरिया झण्डियों को लहरा दिया गया है। पांच अगस्त को होने वाले भूमिपूजन के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। रोड के दोनों किनारे केसरिया पताकाएं राम जन्मभूमि पर लहराएंगी। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता झंडी बना रहे और सड़कों पर लगा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी में अयोध्या की सड़कों पर लगाई जा रही ये झंडी सूरत से कपड़ा मंगाकर अयोध्या और मथुरा में कई स्थानों पर हजारों पताकाएं तैयार की गई हैं। राम नगरी के थोक विक्रेता पताकाओं को अयोध्या, चित्रकूट, बनारस, हरिद्वार, उज्जैन आदि शहरों में भेज रहे हैं। पताकाओं की बिक्री में कई गुना वृद्धि हुई है। जिले में केसरिया पताकाओं की डिमांड बढ़ गई है। अयोध्या में बड़ी संख्या में केसरिया पताकाएं मथुरा से भी आई हैं। राम नगरी में संघ और विहिप कार्यकर्ता इसे बनाने में जुटे हुए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ पवन पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in