ayodhya-five-batukas-from-sriguruvashistha-gurukul-leave-for-karnataka-to-study-astrology
ayodhya-five-batukas-from-sriguruvashistha-gurukul-leave-for-karnataka-to-study-astrology

अयोध्या : श्रीगुरुवशिष्ठ गुरुकुल से पांच बटुक ज्योतिष शास्त्र का अध्ययन करने कर्नाटक रवाना

अयोध्या, 08 मार्च (हि.स.)। भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा राम नगरी में संचालित श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ हनुमत वाटिका के चयनित पांच बटुक ज्योतिष शास्त्र का अध्ययन करने के लिए कर्नाटक के धारवाड़ जिले के लिए सोमवार को रवाना हुए। गुरुकुल के कोश प्रमुख प्रोफेसर आरके सिंह ने बताया की कर्नाटक के धारवाड़ जनपद के निवासी पवन आचार्य जिनकी लौकिक शिक्षा इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की है एवं वैदिक शिक्षा में न्याय वेदांत एवं ज्योतिष की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात अपने स्वयं के घर में गृह गुरुकुल चलाने का गत 5 वर्ष पूर्व निर्णय लिया था। उनके गृह गुरुकुल में पूर्व में विद्यार्थी ज्योतिष न्याय एवं वेदांत की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गुरुकुल के निदेशक डॉ दिलीप सिंह ने बताया की अभी तक आचार्य प्रवर द्वारा ऑनलाइन गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ के छात्रों को ज्योतिष की शिक्षा दी जा रही थी। जिनमें से 5 बच्चों का चयन कर वस्तु गुरुकुल से उन्होंने कर्नाटक भेजने का आग्रह गुरुकुल की प्रबंध समिति से किया। गुरुकुल के आचार्य सदाशिव तिवारी ने बताया बट्टूको के जाने के पूर्व विधि-विधान पूर्वक पंचगव्य, पंचामृत, पंच उबटन, लगाने के पश्चात पांचो बटुको को स्नान कराया गया। यज्ञशाला में हवन पूजन के बाद विद्यार्थियों के अभिभावकों गुरुकुल प्रबंध समिति के पदाधिकारी की उपस्थिति में ब्रह्मचारी सम्मान का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जाने वाले विद्यार्थी आदर्श ब्रह्मचारी (मध्य प्रदेश), अमन ब्रह्मचारी (मध्य प्रदेश), अभिषेक ब्रह्मचारी (श्रावस्ती), शिवम ब्रह्मचारी (मध्य प्रदेश), शैलेश ब्रह्मचारी (अयोध्या मिल्कीपुर) सहित जहां पांचोे विद्यार्थियों के परिवार के लोग उपस्थित थे। वही गुरुकुल प्रबंध समिति के कोश प्रमुख डॉ. आरके सिंह, श्रीमती सुनीता सिंह सेंगर, गुरुकुल की प्रांत सह प्रभारी श्रीमती विभा सिंह, गुरुकुल के सह प्रबंधक आदर्श सिंह ऋषभ सहित भारतीय शिक्षण मंडल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तमाम पदाधिकारी इस भावुक पल के गवाह बने। मुहूर्त के अनुसार 7 मार्च को साईकिल से वशिष्ठ गुरुकुल परिसर से 5 बटुक कर्नाटक के लिए रवाना हुए। हिन्दुस्थान समाचार/पवन/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in