स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2020 आयोजन के लिए अवध विश्वविद्यालय बना नोडल केन्द्र

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2020 आयोजन के लिए अवध विश्वविद्यालय बना नोडल केन्द्र
स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2020 आयोजन के लिए अवध विश्वविद्यालय बना नोडल केन्द्र

अयोध्या, 28 जुलाई (हि.स.)। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2020 सॉफ्टवेयर एडिशन का ग्रैंड फिनाले का आयोजन डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आईईटी संस्थान में 01 से 03 अगस्त तक होगा। ग्रैंड फिनाले कोविड-19 महामारी के संक्रमण के फैलाव के कारण सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2020 का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा। इस आयोजन में देश के कोने-कोने से प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मनोज दीक्षित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. वीके सिंह एवं विशिष्ट अतिथि मेंबर ऑफ गवर्निंग काउंसिल मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे के विनीत गोयनका होंगे। संस्थान के निदेशक प्रो. रमापति मिश्र ने बताया कि स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2020 में कुल 353 समस्या का समाधान छात्रों द्वारा प्रस्तुत किये गये है। जिसमें 258 सॉफ्टवेयर एवं 95 हार्डवेयर चुने गए है। 32 केंद्रीय विभागों, 13 राज्य मंत्रालयों और 27 उद्योगों द्वारा समस्या बयान प्रस्तुत किए गए। सबमिशन के आधार पर 243 प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया है। 1081 टीमों को सॉफ्टवेयर एडिशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के सॉफ्टवेयर संस्करण का संचालन करने के लिए कुल 39 नोडल केंद्रों का चयन किया गया है। जिसमें आईईटी संस्थान, अवध विश्वविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया गया है। जिसमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, जनजातीय कार्य मंत्रालय, प्रबंध-विभाग प्राविधिक शिक्षा, चण्डीगढ़, रेल मंत्रालय से सम्बंधित प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मेंटर तथा टीम लीडर बनाये गए है जो संस्थान के निदेशक की अगुआई में कार्य करेंगे। जिनमे प्रमुख रूप से परितोष त्रिपाठी, अमित भाटी, दीपक कोरी, अमितेश पंडित, शाम्भवी शुक्ल, आस्था सिंह कुशवाहा, रमेश मिश्र, महेश चौरसिया, अखिलेश मौर्य, शोभित, शोभित श्रीवास्तव, परिमल तिवारी, रवि पांडेय, विनीत कुमार सिंह कन्हैया लाल पांडेय, रवि मालवीय सहित अन्य शामिल है। हिन्दुस्थान समाचार/पवन/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in