auraiya-woman-dies-after-consuming-poisonous-substance-created-chaos
auraiya-woman-dies-after-consuming-poisonous-substance-created-chaos

औरैया : जहरीला पदार्थ सेवन करने से महिला की मौत , मचा कोहराम

पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा औरैया, 08 फरवरी (हि. स.)। भट्टे पर काम कर रहे श्रमिक की पत्नी ने अस्थाई मकान पर अज्ञात कारणों के चलते कोई जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी के बाद आनन फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को कोतवाली बिधूना क्षेत्र के बेला रोड स्थित गंगा भट्टा पर बिहार के गया जिले के थाना बजीरगंज के ग्राम पटेरा निवासी दिलीप कुमार अपनी पत्नी संगीता देवी एवं बच्चों के साथ ईटों की पथाई का कार्य करता है। सोमवार को जब वह ईंटों की पथाई कर रहा था उसी दौरान घर पर उसकी पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। जानकारी मिलते ही महिला को आनन फानन में उपचार के लिये सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया, जहाँ महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतिका के चार बच्चे जिसमे दो पुत्रियां है। मौत की जानकारी होते ही मृतिका की पुत्री खुशबू का हालबेहल हो गया, मां वियोग में वह चीख चीख कर रोने बिलखने लगी। बताया गया है कि विगत दिवस किसी बात को लेकर पति पत्नी में आपसी विवाद हो गया था। हिन्दुस्थान समाचार / सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in