auraiya-vivekananda-inter-college-selected-for-national-ecowem-hand-print-flag-award
auraiya-vivekananda-inter-college-selected-for-national-ecowem-hand-print-flag-award

औरैया : नेशनल इकोवेम हैंड प्रिन्ट फ्लेग अवार्ड के लिये चयनित हुआ विवेकानंद इंटर कालेज

- राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया औरैया, 10 अप्रैल (हि.स.)। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित पर्यावरण शिक्षण केन्द्र अहमदाबाद द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस कोरोना सत्र में भी कचरा प्रबंधन से जुड़े अभिनव कार्यक्रम "ईकोवैम" को देश भर के स्कूली बच्चों के लिए अक्टूबर से जनवरी तक चलाया गया था। ईको स्कूल इण्डिया द्वारा निर्गत सूची के अनुसार देशभर से कुल चयनित दस स्कूलों में से सहार के स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज को भी राष्ट्रीय स्तर के "ईकोवैम हैण्डप्रिंट फ्लेग अवार्ड" के लिए चयनित किया गया है जिससे जिले का नाम रोशन हुआ। ईकोवैम शिक्षक प्रभारी एवं भौतिकी प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि पर्यावरण शिक्षण केन्द्र अहमदाबाद के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा अक्टूबर माह में ईकोवैम कार्यक्रम संचालित किए जाने के लिए समिति गठित करके बच्चों को जोड़ने और उनसे 31 जनवरी तक कचरा प्रबंधन पर हैण्ड प्रिंट तैयार करने के निर्देश जारी किए गए थे। जिसके तहत विद्यालय में ईकोवैम कार्यक्रम समिति का गठन किया गया, जिसमें कक्षा 12 की छात्रा प्रेरणा शाक्य को समिति प्रमुख, प्रवक्ता हरेन्द्र यादव को समिति सचिव नियुक्त किया गया। जबकि सलाहकार के रूप में स्वच्छता पर काम करने वाली कक्षा 12 की छात्रा प्रतीक्षा और नेचर मैन की उपाधि प्राप्त व्यावसायिक शिक्षक महेन्द्र सिंह यादव को नामित किया गया। इसके अलावा नौ अन्य अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक, अभिभावक एवं कर्मचारीगणों सहित कुल 35 लोगों की टीम बनाई गई। इस समिति ने तीन माह से अधिक कार्य किया। कोरोना लॉकडाउन के कारण शुरुआत में छात्र-छात्राओं ने अपने घर से ही इस कार्यक्रम की शुरुआत की, अपने परिवारी जनों को इससे जोड़ा और उन्हें स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। 19 अक्टूबर से स्कूल खुलने के बाद से इस समिति ने कक्षा में, स्कूल में, घरों में, गांव-गली में, हर स्तर से कचरा को रिसाइकिल, रियूज, रिफ्यूज करने की सलाह दी। समिति की बैठकों में चर्चा और परिचर्चा के द्वारा अभियान को तीव्र गति दी गई । निर्धारित 31 जनवरी तक विद्यालय से प्रेषित प्रोजेक्ट रिपोर्ट को राज्य स्तर पर पर्यावरण शिक्षण केन्द्र लखनऊ भेजा गया। जहां से अहमदाबाद प्रेषित किया गया । फिर 23 मार्च को देशभर की प्रोजेक्ट रिपोर्ट का ऑनलाइन प्रेजेंटेशन हुआ। इसके बाद 9 अप्रैल को जारी सूची में कुल 10 स्कूलों को ईकोवैम हैण्डप्रिंट फ्लेग अवार्ड" के लिए चयनित किया गया। विद्यालय प्रबन्धक अक्षय पाण्डेय ने विद्यालय की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के संचालन से बच्चों में जिम्मेदारी का अहसास होता है। समूह में कार्य करने की क्षमता विकसित होती है। लोगों के बीच संवाद करने से लीडरशिप का भाव जाग्रत होता है और उनमें निर्णयन क्षमता विकसित होती है। जिला विद्यालय निरीक्षक औरैया एम.पी.सिंह ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर बधाई दी। चयनित स्कूलों की सूची - स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज सहार, औरैया, उत्तर प्रदेश - एएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मयूर विहार, नई दिल्ली - दिल्ली पब्लिक स्कूल, कर्नाटक - दिल्ली पब्लिक स्कूल, गुजरात - जेम्स इण्टर नेशनल स्कूल, हरियाणा - निरमा विद्या विहार, अहमदाबाद - दि पाइन व्यू स्कूल, देहरादून - पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन स्कूल, महाराष्ट्र - उच्च प्राथमिक विद्यालय गणेशपुर, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश - विखे पाटिल मेमोरियल स्कूल, महाराष्ट्र हिन्दुस्थान समाचार / सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in