auraiya-shraddha-suman-paid-to-martyrs39-memorials
auraiya-shraddha-suman-paid-to-martyrs39-memorials

औरैया : शहीदों के स्मारकों पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

- भारत प्रेरणा मंच की अगुआई में निकला जत्था औरैया, 04 फरवरी (हि.स.)। शहर की स्वयमसेवी संस्था की अगुआई में निकले जत्थे ने चौरी-चौरा शताब्दी वर्ष के तहत शहीदों के स्मारकों पर श्रध्दासुमन अर्पित किए। समाजसेवी लालजी शुक्ल के नेतृत्व में निकले मंडल ने असम में उल्फा उग्रवादियों से मुठभेड़ में शहीद गोपाल दीक्षित के गांव भैरव पुर पहुंच कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत शहर के मुख्य चौराहे पर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जेसीज चौराहा पर क्रांतिवीर गेंदालाल दीक्षित की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए समिति के लोग 1857 के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। 12 अगस्त 1942 की घटना में शामिल रहे छन्नू लाल सक्सेना की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। समाजसेवी लाल जी शुक्ल ने कहा कि औरैया के क्रान्तिकारियो ने देशसेवा का जो सन्देश दिया है उस पर अमल किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष कवि अजय अंजाम, महासचिव अविनाश अग्निहोत्री, कवि गोपाल पांडेय,अभय राज सिंह, विशाल मिश्रा, शायर विवेक राज, अभिषेक शर्मा, निखिल तिवारी आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in