attempted-action-on-accused-in-teacher-recruitment-scam-kothi-and-plant-seas-worth-rs-75-lakh
attempted-action-on-accused-in-teacher-recruitment-scam-kothi-and-plant-seas-worth-rs-75-lakh

शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपित पर हुई कुर्की की कार्रवाई, 75 लाख रुपये की कोठी एवं प्लांट सीज

मथुरा, 08 अप्रैल (हि.स.)। शिक्षा विभाग में हुए भर्ती घोटाले के आरोपित की करीब 75 लाख रुपये की आलीशान कोठी एवं प्लांट को गुरूवार पुलिस प्रशासन ने बलदेव के गांव भर्तिया में स्थित मकान और प्लांट को सीज कर दिया है। जिससे पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। रविन्द्र सिंह पर गिरोह बनाकर फर्जी दस्तावेजों पर शिक्षक भर्ती किये जाने के आरोप थे। करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपित रविन्द्र सिंह की संपत्ति 14 ए के तहत कुर्क की कार्यवाही की गई। गुरूवार को रविन्द्र सिंह मुनादी करने के बाद कार्यवाही करते हुए 75 लाख रुपये की आलीशान कोठी व प्लॉट सीज किया गया है। सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि भर्तिया गांव के रविन्द्र सिंह द्वारा आपराधिक घटनाओं से जो भी सम्पत्तियां अर्जित की गई थीं। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में 75 लाख रुपये की सम्पत्तियां कुर्क की जा रही हैं। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क की जा रही है। यह शिक्षक भर्ती घोटाला 2018 में हुआ था। तभी शिक्षक भर्ती घोटाले के कई मुकदमे दर्ज हुए थे, आरोपित जमानत पर है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in