attempt-to-show-black-flag-to-union-minister-sanjeev-balyan-many-people-in-custody
attempt-to-show-black-flag-to-union-minister-sanjeev-balyan-many-people-in-custody

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को काले झंडे दिखाने की कोशिश, कई लोग हिरासत में

बागपत, 13 मार्च (हि.स.)। रमाला गांव में शनिवार को किसान चैपाल में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान का लोगों ने विरोध किया। इस दौरान काले झंडे दिखाने की कोशिश की गई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। रमाला गांव में आयोजित भाजपा की किसान चैपाल में भाग लेने के लिए शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान पहुंचने वाले थे। इसी दौरान क्षेत्र के कुछ लोग उनके विरोध में सड़क पर जमा हो गए। जब संजीव बालियान का काफिला वहां पहुंचने वाला था तो ये लोग मुख्य मार्ग पर पहुंच गए और काले झंडे दिखाने की फिराक में थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने लगभग छह लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने भिजवा दिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गौरतलब है कि भाजपा नेताओं का रालोद व भाकियू कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। जबकि केंद्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान किसानों को कृषि कानूनों की सच्चाई बताने के लिए गांव-गांव जा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in