प्रधान सहायक की हुईं प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति
प्रधान सहायक की हुईं प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति

प्रधान सहायक की हुईं प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति

औरैया, 28 जून (हि. स.)। कलेक्ट्रेट में तैनात प्रधान सहायक छोटेलाल को प्रशासनिक अधिकारी पद पर प्रोन्नत किया गया है। कानपुर मंडल के आयुक्त डॉ सुधीर एम बोबड़े ने आदेश जारी कर प्रधान सहायक छोटेलाल को प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देश दिए कि इनका परिवीक्षा काल एक वर्ष का होगा तथा जनपद में इनकी तैनाती के लिए जिलाधिकारी औरैया के द्वारा अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। यह प्रोन्नति उत्तर प्रदेश सहकारी विभाग लिपिकीय संवर्ग सेवा नियमावली 2014 के साथ उत्तर प्रदेश जिला कार्यालय लिपिक वर्ग सेवा नियमावली के अंतर्गत गठित चयन समिति की संस्तुति के आधार पर की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in