arun-pathak-inaugurated-the-room-made-of-mlc-fund
arun-pathak-inaugurated-the-room-made-of-mlc-fund

एमएलसी निधि से बने कमरे का अरुण पाठक ने किया उद्घाटन

कानपुर देहात, 12 मार्च (हि. स.)। जनपद के रसूलाबाद थानाक्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल के कमरे का उद्घाटन करने एमएलसी अरुण पाठक पहुचे। उन्होंने कालेज के विकास के लिए हर सम्भव मदद करने का वादा भी किया। रसूलाबाद क्षेत्र के असालतगंज कस्बे में स्थित जनता इंटर कॉलेज में एमएलसी अरुण पाठक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य आदित्य कुमार चतुर्वेदी व सुशील कुमार दीक्षित बड़े लल्ला ने स्मृति चिन्ह व शाल पहनाकर मुख्य अतिथि एमएलसी अरुण पाठक का स्वागत किया। जबकि क्षात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सदस्य विधान परिषद अरुण पाठक ने विद्यालय के एक कमरे का उदघाटन किया जो उनकी निधि से बना था। उमड़े जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं को शिक्षा में अग्रणी रखें। वहीं जनता इंटर कालेज में क्षात्राओं की संख्या 60 प्रतिशत होने पर हर्ष प्रकट किया। साथ ही विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन मे लक्ष्य निर्धारित करो। बिना लक्ष्य के आप जीवन मे आप सफलता नही पा सकते। मेहनत, ईमानदारी और लगन से आप सफल होंगे। कौन क्या कहेगा ये कभी नही सोचना चाहिए अपने मकसद में लगे रहना चाहिए। इस मौके पर प्रमुख रूप से रवि शंकर तिवारी, लक्ष्मीकांत, जितेंद्र त्रिपाठी, बबलू शुक्ला, पंकज दुबे, सुशील कुमार दीक्षित बड़े लल्ला, अनुरोध दुबे, विजयनारायण शुक्ला, सोनू दीक्षित, सानू सिंह गौर, अमित सिंह, मनोज मिश्रा, वीके शर्मा, रिहान सिद्दीकी, अब्दुल अजीज, वीरभान सिंह, जयप्रकाश यादव, जीतेन्द्र दुबे, दिनेश गुप्ता दिन्नू, कुलदीप दुबे, रामशंकर गुप्ता, ब्रजेश त्रिपाठी, बबलू शुक्ला सहित कई शिक्षक रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in