पौधरोपण कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ​ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधरोपण कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ​ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पौधरोपण कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ​ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बाराबंकी, 06 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में जनपद के कल्याणी नदी को अस्तित्व में लाने की बात कही थी। जिसका असर अब देखने को मिलने लगा है और सोमवार को वन महोत्सव के अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल यहां पर पहुंची और कल्याणी नदी के तटबंध पर पौधारोपण कर इसका महत्व और बढ़ा दिया। राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि आगामी पीढ़ी को शुद्ध आक्सीजन देने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। आपको बता दें कि लगभग विलुप्त हो चुकी कल्याणी नदी को पुराने स्वरूप में लाने के लिए कोरोना संकट काल में लौटे प्रवासी श्रमिकों ने काफी अहम भूमिका निभाई है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाराबंकी की फतेहपुर तहसील के होली पुरवा गांव में कल्याणी नदी के तटबंध पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कल्याणी नदी के तटबंध पर पौधरोपण किया। राज्यपाल ने पौधरोपण के महाअभियान में तेजी लाने का संदेश दिया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि कल्याणी नदी को जीवित करने का जो काम आप लोगों ने किया है। भविष्य में आप लोगों को यह नदी पूरे साल पानी देगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने की दिशा में आज महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। इसीलिए इस बार प्रधानमंत्री ने एक महिला को पद्मश्री सम्मान भी दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग संकल्प लें कि अपने बच्चों की पढ़ाई जरूर कराएंगे। राज्यपाल ने कहा कि आज वह तीसरी बार बाराबंकी आई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई राज्यपाल एक ही जनपद में तीन बार आया हो। उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की सोच काफी ऊंची है। उन्होंने जल संरक्षण को लेकर एक-एक प्रधान को पत्र लिखने का काम किया था। उन्होंने संदेश दिया कि जल है तो कल है और वन है तो हम हैं। इसी सोच को लेकर आज यूपी सरकार आगे बढ़ रही है। यह प्रधानमंत्री की ही सोच है कि हमें देश की ऐसी सभी नदियों को पुनर्जीवित करना है, जैसे कल्याणी नदी को किया गया है। इस दौरान राज्यपाल के साथ प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान और जिले के सभी उच्च अधिकारी राज्यपाल के कार्यक्रम में मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/हरीराम/दीपक/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in